हथीन। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्लॉट सर्वेक्षण की जिम्मेदारी हथीन के बीडीपीओ जितेन्द्र चौहान को सौंपी गई है। दरअसल, गांव पावसर निवासी मोहम्मद दिलशाद ने गांव में हुए प्लॉट सर्वेक्षण प्रक्रिया की शिकायत सीएम विंडो पर की थी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक सचिव को जांच के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने हथीन के बीडीपीओ जितेन्द्र चौहान को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। बीडीपीओ ने आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्षता से की जाएगी। संवाद