फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार कारपेंटर को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
उपचार के दौरान तोड़ा दम, एनएचपीसी चौक के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनएचपीसी चौक के पास बाईपास रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार कारपेंटर को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान बीके अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष नगर निवासी राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है।

मूलरूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के बनकंटा गांव निवासी श्यामरथी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके तीन बच्चों में राजकुमार अकेला बेटा था। राजकुमार कारपेंटर का काम करता था। शुक्रवार 11 सितंबर की रात करीब 10:30 बजे वह बाइक पर सवार होकर ग्रीनफील्ड फरीदाबाद में काम देखने के लिए निकला था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। रात करीब 11:30 बजे श्यामरथी ने राजकुमार के मोबाइल पर फोन किया। फोन किसी एम्बुलेंस चालक ने उठाया और बताया कि एनएचपीसी चौक के पास राजकुमार का एक्सीडेंट हो गया है और वह उसे बीके अस्पताल ले जा रहा है। सूचना मिलते ही परिजन बीके अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति थे। उनके कंधों पर न केवल अपने आठ साल के बेटे और दस साल की बेटी की परवरिश की जिम्मेदारी थी, बल्कि वे अपने बुजुर्ग माता-पिता का भी एकमात्र सहारा थे। राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके। सराय ख्वाजा थाना ने मृतक के पिता की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें