फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप, शराब के नशे में धुत था थार चालक, कई अन्य वाहनों में भी मारी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान पलवल जिले के कैंप थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार (50) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

श्रवण कुमार बल्लभगढ़ के सेक्टर-छह स्थित शिवालिक प्रिंटिंग कंपनी में काम करता था और रोजाना की तरह ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। श्रवण कुमार शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक से पलवल जा रहा था। सीकरी फ्लाईओवर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार थार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रवण कुमार बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जमा हुए राहगीरों ने संभाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। श्रवण कुमार अपने परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग मां हैं, जबकि पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। परिजन कपिल ने आरोप लगाया कि थार चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और दुर्घटना से पहले उसने सड़क पर कई अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी थी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी थार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थार को कब्जे में ले लिया गया। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें