एयर बैग खुलने से बची चालक की जान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चिमनी बाई धर्मशाला के पास निर्माणाधीन गड्ढे से उछलकर एक तेज रफ्तार कार पिलर से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि कार का एयर बैग खुल गया। इससे चालक की जान बच गई।
एनआईटी तीन में रविवार देर रात एक इलेक्ट्रिक कार गुजर रही थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार अधिक थी। ऐसे में असंतुलित होकर कार बनाए जा रहे गोल चक्कर की दीवार तोड़ी, फिर सामने बने गड्ढे से उछलकर दूसरी ओर निर्माणाधीन पिलर से जा टकराई। उधर, टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। उन्होंने चालक को बाहर निकाला। एयर बैग खुलने से चालक को चोट नहीं आई।