फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बड़खल मेट्रो स्टेशन के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज बीके अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर चार दिन बाद 24 मई को ओल्ड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गौरव कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लाल दरवाजा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में किराये पर रहता है। वह 20 मई की शाम करीब 5:30 बजे अपनी स्कूटी से मुजेसर से दिल्ली लौट रहा था। जब वह बड़खल मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंचा, तभी सर्विस रोड से तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही एक कार ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गौरव सड़क पर गिर गया और उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें