फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत विशेष पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़, फरीदाबाद और तिगांव ब्लॉक में ग्राम सचिवों व पटवारियों की हुई नियुक्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर उन गांवों में लगाए जाएंगे जहां 100 से अधिक पात्र लाभार्थी हैं। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

बल्लभगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत मोहना गांव में ग्राम सचिव दलवीर सिंह चौहान और पटवारी राजकुमार, फतेहपुर बिल्लौच में ग्राम सचिव महेश चंद और पटवारी संदीप, छांयसा में ग्राम सचिव सत्यवीर और पटवारी परविंदर योजना का काम देखेंगे। वहीं समयपुर में ग्राम सचिव वंदना और पटवारी योगेश, सिकरी में ग्राम सचिव अमित भड़ाना और पटवारी मोहम्मद आबिद शिविर में लोगों का पंजीकरण करवाएंगे। इसके साथ करनेरा में ग्राम सचिव महेश चंद और पटवारी जावेद, कंधावली में ग्राम सचिव अनिल कुमार और जाजरू में ग्राम सचिव वर्षा और पटवारी मोहम्मद आबिद लोगों की मदद के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


जवां में ग्राम सचिव दलवीर सिंह चौहान और पटवारी लेखराज, दयालपुर में ग्राम सचिव महेश चंद और पटवारी धीरपाल, अटलाई में ग्राम सचिव रिंकू मलिक और पटवारी धीरपाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ढीग में ग्राम सचिव सत्यवीर और पटवारी संदीप, पियाला में ग्राम सचिव अमित भड़ाना और पटवारी मोहम्मद आबिद, लधियापुर में ग्राम सचिव मुकेम अली खान और पटवारी जावेद के साथ पन्हेड़ा कलां में ग्राम सचिव सत्यवीर और पटवारी संदीप तथा सागरपुर में ग्राम सचिव विजयपाल और पटवारी मोहम्मद आबिद नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन


धौज गांव में ग्राम सचिव पवन और पटवारी आदेश देखेंगे काम
इसी प्रकार फरीदाबाद ब्लॉक के अंतर्गत धौज गांव में ग्राम सचिव पवन और पटवारी आदेश, पाली में ग्राम सचिव राजेश पाराशर और पटवारी बबीता, कुरेशीपुर में ग्राम सचिव आकाश और पटवारी मुख्त्यार कार्य देखेंगे। धौज-19 में ग्राम सचिव पवन और पटवारी आदेश, सरूरपुर में ग्राम सचिव रेनू और पटवारी जितेन्द्र आदिल लोग काम देखेंगे। इसी प्रकार आलमपुर मादलपुर, खोरी जमालपुर, फतेहपुर के साथ टिकरी खेड़ा, खेड़ी गुजरान तथा सिरोही में शिविर आयोजित होंगे। तिगांव ब्लॉक में तिगांव गांव के लिए ग्राम सचिव श्याम सिंह हुड्डा और पटवारी मनीष, अरवा गांव के लिए ग्राम सचिव अख्तर हुसैन और पटवारी मनोज शिविर में मौजूद रहेंगे। कौराली गांव के लिए ग्राम सचिव पवन शर्मा और पटवारी साहदेव तथा चांदपुर गांव के लिए ग्राम सचिव अख्तर हुसैन और पटवारी मनोज को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें