फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सावन के पहले सोमवार पर विशेष तैयारियां, शिवालयों में उमड़ेगी आस्था

विज्ञापन
फरीदाबाद में एनआईटी पांच स्थित तत्कालेश्वर मंदिर में सावन के पहले सोमवार की तैयारी को लेकर पूजा
विज्ञापन
जिले के 100 से अधिक मंदिरों में सुरक्षा और सुविधाओं के विशेष इंतजाम
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में भीड़ रहेगी। सुबह से ही मंदिरों में लोग भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज उठेंगे। भक्त जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग और सफेद पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का विधिवत पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना करेंगे। इसको लेकर मंदिरों की ओर से विशेष तैयारियां की गईं हैं।

जिले के सैनिक कॉलोनी स्थित 21 फीट ऊंचे शिवलिंग वाले प्रसिद्ध शिव मंदिर, अजरौंदा के प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर-37, ग्रीनफील्ड, चावला कॉलोनी, राजवाड़ा शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर, गीता मंदिर, काली मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर सहित 100 से अधिक मंदिरों में रंगाई-पुताई, सजावट और अन्य व्यवस्थाएं की गईं हैं।
विज्ञापन


काली मंदिर के पुजारी पंकज ने बताया कि सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय माह माना जाता है। इस दौरान विशेषकर सोमवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर शिव पूजा करते हैं और जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं।
विज्ञापन






आज से जिले में प्रवेश करेंगे कांवड़िये

जो भक्त गंगोत्री से जल लेकर पलवल, होडल, मथुरा कोसी को जाने वाले वाले हैं वह सोमवार से जिले में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके चलते प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने तीन रूट कांवड़ भक्तों के लिए आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें