फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शिक्षक दिवस पर संस्थानों में हुए विशेष आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



फरीदाबाद। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के अनेक शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद में कक्षा 12वीं के छात्रों ने विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। गुरु वंदना नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्या डॉ. बिंदु शर्मा ने छात्रों को माता-पिता और गुरुओं का सम्मान करने का संदेश दिया।



मानव सुपर-21 कोचिंग में मानव सेवा समिति ने शिक्षकों को शिक्षक गौरव सम्मान प्रदान किया। निशुल्क शिक्षा सेवाएं देने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंट किए गए। समिति अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने बताया कि इस प्रयास से अब तक कई छात्र आईआईटी, एनडीए और प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन




डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। शिक्षकों का स्वागत पुष्पवर्षा और तिलक से किया गया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्रों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मुख्य अतिथियों में विमल खंडेलवाल और प्रोफेसर एमपी सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन




बसेलवा कॉलोनी स्थित मोहन ऋषि स्कूल में शिक्षक दिवस पर छात्रों ने अध्यापकों को खेल प्रतियोगिताओं और केक कटिंग से सम्मानित किया। मुख्याध्यापक मनीष गौतम ने छात्रों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें