फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले के सभी गांवों में 8 को किसान आईडी बनाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शिता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा एग्री स्टैक पोर्टल की शुरुआत की गई है। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि 18 दिसंबर 2025 से शुरू हुए इस पोर्टल के तहत प्रत्येक किसान की यूनिक किसान आईडी बनाई जा रही है। इसी कड़ी में 8 जनवरी 2026 को फरीदाबाद जिले के सभी गांवों में विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे।



उपायुक्त ने बताया कि एग्री स्टैक आईडी के माध्यम से किसान अपनी भूमि से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन देख सकेंगे और भविष्य में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, कृषि यंत्रों पर अनुदान, खाद सब्सिडी, ऋण सुविधा सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक आईडी बनवाना अनिवार्य है, आईडी न होने की स्थिति में किसान सरकारी योजनाओं से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि जिले में पहले चरण में 120 गांवों में कैंप लगाए गए, जिनमें किसानों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। प्रत्येक कैंप में राजस्व विभाग के पटवारी, कृषि विभाग के अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की टीम तैनात की गई है।
विज्ञापन




उपायुक्त आयुष सिन्हा ने किसानों से अपील की कि वे कैंपों में आधार कार्ड की प्रति, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और जमीन की फर्द साथ लेकर पहुंचे और अपनी यूनिक किसान आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि भविष्य में किसी भी कृषि योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें