फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad: भाजपा विधायक के बेटे ने किया आत्महत्या का प्रयास, चालक ने ऐसे बचाई जान; चाचा बोले- BP बढ़ गया था

Wed, 01 Oct 2025 06:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

फरीदाबाद से भाजपा विधायक के बेटे ने जंगल में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन उस वक्त मौके पर मौजूद चालक ने समय रहते देख लिया। जिसके बाद युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद से भाजपा विधायक के बेटे ने आत्महत्या का प्रयास किया। चालक के साथ अरावली के जंगल में जाकर पेड़ से फंदा लगाया। समय रहते चालक ने देखा और फंदे से उतारकर अस्पताल तक पहुंचाया। निजी अस्पताल में भर्ती युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही।

विज्ञापन


चालक बबलू ने युवक को एशियन अस्पताल में भर्ती किया। वहीं विधायक सतीश फागना के भाई कविंद्र फागना ने बताया कि तरुण का बीपी हाई हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी हालत बेहतर है। आत्महत्या के प्रयास की बात से उन्होंने इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें