फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जेल में बंद मां के बेटे का नर्सरी में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को स्कूल ले जाने और वापस लाने के लिए जेल के मुख्य द्वार तक आएगी बस
विज्ञापन

फीस, यूनिफॉर्म, किताबों और स्टेशनरी का खर्च उठाएगा जेल प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीमका स्थित जिला जेल प्रबंधन ने हत्या के मामले में सजा काट रही महिला के पांच वर्षीय बेटे का निजी स्कूल की नर्सरी कक्षा में दाखिला कराया है। बच्चे को स्कूल ले जाने और वापस लाने के लिए बस सीधे जेल के मुख्य द्वार तक आएगी।
जेल प्रशासन बच्चे की फीस, यूनिफॉर्म, किताबों और स्टेशनरी का पूरा खर्च भी उठाएगा। यह फरीदाबाद जेल के इतिहास में पहली व्यवस्था है। इसके तहत किसी बंदी के बच्चे को स्कूल भेजने के लिए बस सीधे जेल के मुख्य द्वार तक पहुंचेगी। बच्चे की मां अपने बेटे के भविष्य और पढ़ाई को लेकर चिंतित थी। उसने जेल प्रशासन से बेटे का स्कूल में दाखिला कराने की गुहार लगाई थी। जेल अधिकारियों ने इस पर संज्ञान लेते हुए बच्चे की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया। जेल अधीक्षक नरेश गोयल ने इस पहल पर बात की। उन्होंने कहा कि महिला अपने अपराध की सजा काट रही है। लेकिन उसकी वजह से मासूम को शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। इसी सोच के साथ बच्चे की पढ़ाई और स्कूल आने-जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में नीमका जेल में छह बच्चे अपनी माताओं के साथ रह रहे हैं। नियमानुसार छह साल की उम्र तक बच्चे अपनी मां के साथ जेल में रह सकते हैं। इसके बाद उन्हें परिजनों या शेल्टर होम के सुपुर्द किया जाता है। यह व्यवस्था बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। जेल प्रशासन का यह कदम शिक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करता है। यह दिखाता है कि बच्चों को उनके माता-पिता के अपराधों के लिए दंडित नहीं किया जाना चाहिए। इस पहल से अन्य जेलों में भी ऐसे बच्चों को शिक्षा मिल सकती है। यह बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें