-जिले में 51 केंद्रों पर आयोजित हुईं परीक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। जिले में कुल 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां लगभग 10 हजार से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी। 10वीं के छात्रों को गणित के कुछ सवालों ने उलझाया। वहीं 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और शॉर्ट हैंड विषयों की परीक्षाएं हुईं। इनमें से अधिकतर विद्यार्थी परीक्षा प्रश्नपत्र से बेहद खुश नजर आए। जिले के विभिन्न स्कूलों के बाहर सुबह से ही चहल-पहल देखने को मिली। एनआईटी-3, एनआईटी-5 और एनआईटी-2 स्थित निजी स्कूलों के बाहर परीक्षार्थियों के परिजन खड़े दिखे।
मंगलवार को 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गईं। छात्रों ने बताया कि पेपर आसान था। उन्हें परीक्षा देते समय किसी भी तरह की समस्या नहीं हुई। बैठने से लेकर पानी के लिए पानी की आदि व्यवस्थाएं थीं।
छात्रों से बातचीत
पेपर बेहद आसान लगा। पाठ्यक्रम से ही सारे प्रश्न पूछे गए थे। उम्मीद है कि अच्छे अंक आएंगे।-मोहित, 12वीं
आसान पेपर था। समय से पहले ही पूरा कर लिया था। अब अगले विषय की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करुंगी। आयशा, 10वीं
अधिकतम सवाल बेहद आसान थे। कुछ प्रश्नों ने उलझा दिया। एक-दो छोटे-छोटे प्रश्न छूट गए।- रोहित, 10वीं
गणित मनपसंद विषय है। पेपर आसान होने से बेहतर अंक आने की उम्मीद है।-चेतन, 10वीं