संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से सोलो सिंगिंग एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ को समर्पित होगी। यह सांस्कृतिक प्रतियोगिता आज से 5 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 1 से 2 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन सूरजकुंड मेले की छोटी चौपाल में किया जाएगा। सोलो सिंगिंग एवं डांस प्रतियोगिता सभी के लिए खुली है। इसमें शास्त्रीय, लोक, देशभक्ति, बॉलीवुड और फ्यूजन शैलियों में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे।