फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को चाकू से गोदा हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सराय थाना इलाके में अज्ञात लोगों ने एक सिपाही को चाकू गोदकर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब दस बजे सिपाही सुनील पल्ला चौक के पास से थाने में आ रहा था। यहां उसका किसी बात पर झगड़ा हुआ और हमलावरों ने उस पर चाकू चला दिए। सुनील को तीन बार चाकू मारा गया है। सिपाही को लहूलुहान हालत में छोड़कर हमलावर भाग गए। घायल सिपाही लोगों से मदद की अपील करता रहा, लेकिन लोग तमाशबीन बने रहे। किसी तरह पुलिस को मामले की सूचना मिली और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना सराय प्रभारी अशोक सैनी ने बताया कि हमलावरों की संख्या कितनी थी, इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी है। सिपाही सुनील को काफी गंभीर चोट आई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो दिन बाद भी वह बयान देने के लायक नहीं है। पुलिस ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के लोग बात करने को तैयार नही हैं। वारदात के दिन भी सिपाही घायल अवस्था में लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन कोई आगे नही आया। सुनील के होश में आते ही मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें