फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गांवों में सोलर लाइट, स्कूलों में वाटर कूलर और बल्लभगढ़ में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिमा सांगवान की अध्यक्षता में जिला परिषद के सदस्यों और अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की शुरुआत हाल ही में लेह में शहीद हुए पलवल और नूंह के सैनिकों की याद में दो मिनट का मौन रखकर हुई। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट, स्कूलों में वाटर कूलर लगवाने और बल्लभगढ़ में पंचायत भवन की मरम्मत, आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य और सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत अन्य कार्यों पर सहमति से प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन


जिला परिषद की सीईओ आशिमा सांगवान ने जिला पार्षदों व विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए जिला परिषद के सदस्यों की अहम भूमिका होती है, इसलिए सभी जिला परिषद फरीदाबाद के निर्वाचित सदस्य ग्रामीण क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला परिषद के सभी पार्षदों के कार्य सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें। निर्बाध रूप से जिला परिषद के सदस्यों के क्षेत्र में विकास कामों का बेहतर क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सभी जिला परिषद सदस्यों द्वारा अपने अपने क्षेत्र में होने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में पंचायत भवन के नवीनीकरण के क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। सीईओ ने बैठक में विचार विमर्श करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं , जलापूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, कृषि, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों में चल रहे योजनाओं की समीक्षा की। विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों व सामान्य एजेंडे के मामलों पर चर्चा की गई। साथ ही ग्राम सचिव पोर्टल पर प्राप्त डिमांड्स पर चर्चा की गई। चर्चित मुद्दों में ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट, स्कूलों में वाटर कूलर लगवाने और उनके, बल्लभगढ़ में पंचायत भवन की रेनोवेशन, आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत कार्य, सीसीटीवी कैमरा की इंस्टालेशन आदि सर्व सहमति से पारित किए गए। बैठक में जिला परिषद के चेयरपर्सन विजय सिंह, वाइस चेयरपर्सन धर्म चौधरी, जिला परिषद के सदस्य, डीडीपीओ राकेश मोर, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गजेन्द्र सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें