फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
10 फरवरी को हुई वारदात, मोबाइल व लैपटॉप छीने, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की एक निजी कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ऑटो चालक व उसके दो साथियों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने चाकू मारने की धमकी देकर इंजीनियर से मोबाइल व लैपटॉप लूट लिए। नई सिम जारी कराने पर पता चला कि आरोपियों ने मोबाइल से यूपीआई के जरिये 1100 रुपये भी ट्रांसफर कर लिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

लूटपाट की ये वारदात सूर्या विहार सेहतपुर क्षेत्र के रहने वाले बिट्टू सिंह के साथ हुई। वो फरीदाबाद सेक्टर-20ए स्थित एक मॉल में कंपनी के ऑफिस में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कार्यरत हैं। सोमवार 10 फरवरी को ये ओल्ड फरीदाबाद चौक पर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि तभी एक ऑटो आकर रुका और चालक ने बदरपुर जाने के लिए ऑटो में बैठा लिया। ऑटो में मौजूद एक अन्य युवक बिट्टू के पास आकर बैठ गया जबकि एक सवारी चालक के बगल में आगे बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर का कहना है कि चालक ने बड़खल पुल के पास आकर ऑटो को निजी अस्पताल की ओर ये कहते हुए मोड़ दिया कि वहां से और सवारी बैठानी है। आरोप है कि फिर अनखीर गोल चक्कर पार करके सेक्टर-46 की ओर ऑटो ले लिया। बिट्टू सिंह ने विरोध जताया तो आरोपी ने साइड में ऑटो रोक दिया और टॉयलेट करने चला गया। तभी चालक के बगल में बैठा युवक भी पीछे आकर इंजीनियर की बगल में बैठ गया। आरोप है कि तीनों मिलकर ऑटो को सुनसान जगह ले गए और पीड़ित से मोबाइल व लैपटॉप छीन लिए। साथ ही चाकू मारने की धमकी देकर डराया। पीड़ित को फिर वे सड़क किनारे ऑटो से उतारकर भाग गए। पीड़ित ने किसी राहगीर का मोबाइल लेकर अपने भाई मुकेश सिंह को कॉल कर बुलाया। फिर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस की टीम ने काफी देर तक पीड़ित के साथ आस-पास के एरिया में घूमकर ऑटो सवार आरोपियों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें