फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अजरौंदा के पीजी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन पहले मनाया था 24वां जन्मदिन, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव अजरौंदा स्थित पीजी में पलवल निवासी 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। उनका शव कमरे में मिला। मृतक की पहचान गांव बामनीखेड़ा निवासी रोबिन के रूप में हुई है। वह नोएडा की एक कंपनी में काम करते थे। पलवल से दूरी अधिक होने के कारण वह कुछ महीने से अजरौंदा के पीजी में रह रहे थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, रोबिन ने 17 नवंबर को अपना 24वां जन्मदिन मनाया था। उनकी रोजाना परिवार के लोगों से फोन पर बातचीत होती थी। 17 नवंबर को भी उनकी परिजनों से बात हुई थी, लेकिन 18 नवंबर को पूरे दिन उनका फोन नहीं आया। परिजनों ने कई बार कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने पीजी संचालक को फोन कर कमरे में देखने के लिए कहा। पीजी संचालक ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो रोबिन फंदे पर लटके मिले। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। परिवार के लोग फरीदाबाद पहुंचे। बताया गया कि घर में उनकी शादी की बात भी चल रही थी। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें