फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बेखौफ बदमाश: जमीन विवाद को सोशल एक्टिविस्ट पर हथौड़े से हमला, नकाबपोश बदमाशों ने की हवाई फायरिंग

Thu, 26 Jun 2025 10:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

सोशल एक्टिविस्ट सुमेर सिंह नागर के बेटे नितिन नागर ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1985 में 1600 गज का प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है। इसके बावजूद गांव के ही रहने वाले कुछ लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
जमीन विवाद को सोशल एक्टिविस्ट पर हथौड़े से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित तिगांव क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर को पुराने जमीन विवाद को लेकर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने सोशल एक्टिविस्ट के ऊपर लाठी डंडे के साथ हथौड़े से हमला कर दिया है। इस हादसे में सुमेर सिंह नागर (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पीड़ित का कहना है कि दहशत फैलाने के लिए नकाबपोश आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की है। इस घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 पर दी गई।

विज्ञापन

सोशल एक्टिविस्ट सुमेर सिंह नागर के बेटे नितिन नागर ने बताया कि उनके पिता ने वर्ष 1985 में 1600 गज का प्लॉट खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री भी उनके नाम पर है। इसके बावजूद गांव के ही रहने वाले कुछ लोग इस जमीन पर जबरन कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि गुरुवार की दोपहर को एक लाल रंग की कार में सवार छह से आठ नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर पर आकर हमला बोल दिया। उस दौरान उनके पिता के साथ एक मजदूर घर पर मौजूद था। 

आरोपियों ने उनके पिता के ऊपर लाठी-डंडों और हथौड़े से हमला करना शुरू कर दिया। जिसे देखकर मजदूर मौके से डर कर भाग गया। हादसे में उनके पिता सुमेर सिंह नागर के पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस दौरान आरोपियों ने दहशत बनाने के लिए हवाई फायरिंग भी की है। 
विज्ञापन

सुमेर सिंह को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि इस घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। अभी घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें