फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मोहना मंडी में अब तक 26 हजार क्विंटल धान की खरीद

विज्ञापन
मोहना अनाज मंड़ी में लगे धान के ढेर। संवाद
विज्ञापन
अभी खेतों में खड़ी है फसल, मंडी में धीरे-धीरे बढ़ रही आवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना अनाज मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। बुधवार तक मंडी में करीब 26 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मंडी में सरकारी खरीद नहीं होती। धान की प्राइवेट खरीद की जा रही है। खरीद प्रक्रिया को लेकर किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
मार्केट कमेटी की ओर से मंडी में किसानों की सुविधा के लिए पीने के पानी, शौचालय और साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। किसानों को फसल लेकर मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि बुधवार तक मोहना मंडी में करीब 26 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। अभी मंडी में धान की आवक कम है, क्योंकि किसानों की काफी फसल खेतों में खड़ी हुई है। जैसे-जैसे फसल पककर तैयार होगी, मंडी में धान की आवक भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसानों की फसल की खरीद सुचारु रूप से की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें