फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कंपनी के क्लेक्शन एजेंट से 46 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्शन एजेंट से 46 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना खेड़ीपुल क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-17 बाईपास पुल के पास नहर किनारे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने एक क्रेडिट कंपनी के कलेक्शन एजेंट से रुपयों से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 46 हजार से अधिक रुपये थे। थाना खेड़ीपुल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से अतरौली, अलीगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी विरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यहां भारत कॉलोनी में किराए पर रहता है।
विज्ञापन

विरेश ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम स्थित सैटिन क्रेडिट केयर कंपनी की भारत कॉलोनी स्थित शाखा में कलेक्शन एजेंट के तौर पर काम करता है। 7 अक्तूबर शाम को वह गांव करनेरा और समयपुर से पैसे लेकर लौट रहा था। जब वह बाईपास रोड पर नहर किनारे सेक्टर-17 पुल के पास पहुंचा तो दो युवकों ने उसकी मोटरसाइकिल के साथ अपनी गाड़ी लगा दी। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। उसने पास ही एक रेहड़ी वाले से फोन लेकर अपने प्रबंधक और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें