फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: धुआं शहर की आबोहवा को कर रहा खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन और नगर निगम की बैठकें बेअसर, जगह-जगह कूड़े में लगाई जा रही आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद।
जिले में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से लगातार बैठकें की जा रही हैं। अधिकारियों को धूल नियंत्रण, सड़कों की सफाई, पानी का छिड़काव और प्रदूषण फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में जगह-जगह कूड़े में आग लगाई जा रही है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं आबोहवा को और खराब कर रहा है।

रविवार को भी शहर की हवा में प्रदूषण का असर साफ दिखाई दिया। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के आंकड़ों के अनुसार, बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 271 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद का एक्यूआई 257 रहा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी रही। शाम चार बजे एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 232, सेक्टर-11 का 271 और सेक्टर-30 का 269 दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सेक्टर-16 से ओल्ड मेट्रो स्टेशन तक जलाया जा रहा कूड़ा

एक तरफ प्रशासन प्रदूषण कम करने के लिए अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी तरफ खुले में कूड़ा जलाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। सेक्टर-16 में कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैल गया। इसी तरह ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन के पास सड़क किनारे पड़े कूड़े में भी आग लगा दी गई। सड़क से गुजरने वाले लोगों और आसपास के दुकानदारों को धुएं के बीच से निकलना पड़ा। कूड़े में प्लास्टिक, रबर और अन्य घरेलू अपशिष्ट होने पर इनके जलने से निकलने वाला धुआं स्वास्थ्य के लिए और अधिक नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन



निगरानी और कार्रवाई का अभाव

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से विभागीय अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। उपायुक्त धूल नियंत्रण, नियमित सफाई, पानी का छिड़काव और प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर कार्रवाई के निर्देश दे रहे हैं। नगर निगम की ओर से भी पानी के टैंकर, एंटी स्मॉग गन और सफाई अभियान चलाए जा रहे हैं। लेकिन इसका कोई खास असर जमीन पर दिख नहीं रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें