फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्मार्ट सिटी...नलों में आ रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी में कई दिनों तक नहीं होती जलापूर्ति, पानी आने पर आती है सीवरेज जैसी दुर्गंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में लोगों को पीने का साफ पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। जिसके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। डबुआ कॉलोनी के निवासियों का कहना है कि कई दिनों तक घरों में पानी नहीं पहुंचता। इसके बाद आपूर्ति शुरू होने पर नलों से ऐसा पानी आता है, जिसमें खारापन और सीवरेज जैसी दुर्गंध रहती है। पानी की स्थिति के चलते लोग इसे पीने और खाना बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें दूसरी जगह से पानी जुटाना पड़ रहा है।
निवासियों का कहना है कि पानी की अनियमित आपूर्ति ने रोजमर्रा की व्यवस्था बिगाड़ दी है। घरों में उपलब्ध पानी खत्म होने के बाद लोगों को नई आपूर्ति का इंतजार करना पड़ता है। जब नलों में पानी आता भी है तो उसकी गुणवत्ता खराब होने के कारण उसका उपयोग सीमित रह जाता है। इससे खाना बनाने, पीने और अन्य जरूरी घरेलू कार्यों के लिए अलग से पानी जुटाना पड़ रहा है।
विज्ञापन



टैंकरों पर निर्भरता से परिवारों का खर्च बढ़ा
साफ पानी के लिए बाजार और निजी टैंकरों पर निर्भरता बढ़ने से परिवारों का खर्च बढ़ गया है। लोगों का आरोप है कि निजी टैंकर संचालक जरूरत को देखते हुए मनमाने दाम मांग रहे हैं। रोजाना पानी खरीदना खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुश्किल हो रहा है। लोगों को आशंका है कि दूषित पानी का लगातार इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी पैदा हो सकती है।
विज्ञापन

कई बार की जा चुकी है शिकायत

स्थानीय निवासी लता ने बताया कि नल से आने वाले पानी की गंध इतनी तेज है कि उसे घरेलू काम में लेना भी मुश्किल होता है। वहीं, निवासी महेश ने बताया कि इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के लोगों को अपनी जरूरत का पानी जुटाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें