फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रमुख चौराहों पर बनेंगी स्लिप रोड, जाम से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके चौक से मेट्रो रोड और नीलम चौक से जिला अस्पताल मार्ग पर निर्माण शुरू, वार्ड-15 की सड़कें भी होंगी चौड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है। फरीदाबाद को जाम-मुक्त बनाने के उद्देश्य से तैयार किए गए एक्शन प्लान के तहत बीके चौक से मेट्रो रोड और नीलम चौक से जिला अस्पताल की ओर जाने वाली सड़क पर स्लिप रोड का निर्माण शुरू हो गया है। इसके साथ ही एनएच-5 के आसपास प्रमुख स्थानों पर सड़कों के चौड़ीकरण और अतिरिक्त स्लिप रोड बनाने को भी मंजूरी दी गई है। इस पहल का सीधा लाभ रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों को मिलेगा।

बीके चौक, मेट्रो रोड, नीलम चौक और जिला अस्पताल का इलाका फरीदाबाद के सबसे व्यस्त हिस्सों में गिना जाता है। सुबह और शाम के समय यहां ट्रैफिक का दबाव इतना अधिक हो जाता है कि कुछ सौ मीटर की दूरी तय करने में भी लंबा समय लग जाता है। खासतौर पर चौराहों पर वाहनों के मुड़ने और रुकने की वजह से जाम की स्थिति बनती है। नगर निगम के एक्शन प्लान में इन्हीं जाम प्वाइंट्स को प्राथमिकता पर लिया गया है ताकि समस्या की जड़ पर काम किया जा सके।
विज्ञापन



निगम की तरफ से इन मार्गों पर स्लिप रोड बनाई जा रही है। इस मार्गों पर स्लिप रोड रूप में ऐसी वैकल्पिक लेन बनाई जाएगी जो मुख्य सड़क से अलग होकर वाहनों को बिना ट्रैफिक रोके मुड़ने या आगे बढ़ने देंगी, बीके चौक से मेट्रो रोड और नीलम चौक-जिला अस्पताल मार्ग पर बनने वाली स्लिप रोड से मुख्य कैरिजवे पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे सिग्नल पर रुकने का समय घटेगा और ट्रैफिक का प्रवाह सुचारू बना रहेगा।

एनएच-5 के आसपास बदलेगी सड़क की तस्वीर

वार्ड 15 में एनएच-5 के आसपास स्थित कई प्रमुख कट और व्यावसायिक केंद्रों के पास अक्सर ट्रैफिक अव्यवस्था देखने को मिलती है। यहां सड़कों के संकरे होने के कारण हल्की सी भीड़ में लंबा जाम लग जाता है। अब इन स्थानों पर सड़कों को चौड़ा करने और जरूरत के अनुसार स्लिप रोड बनाने से ट्रैफिक मैनेजमेंट बेहतर होगा। खास बात यह है कि यह काम भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से बनेंगी टिकाऊ सड़कें

इन सभी सड़कों का निर्माण आधुनिक कंक्रीट तकनीक से किया जा रहा है। कंक्रीट सड़कें मजबूत होने के साथ बारिश और भारी ट्रैफिक का असर भी लंबे समय तक सहन कर लेती हैं। इससे बार-बार मरम्मत की जरूरत नहीं पड़ेगी और लोगों को उखड़ी या गड्ढों वाली सड़कों से राहत मिलेगी।

लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

इस परियोजना का सबसे बड़ा लाभ रोजमर्रा के यात्रियों को मिलेगा। जाम कम होने से लोग तय समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। वहीं चौड़ी सड़कें और ठीक से बने मोड़ दुर्घटनाओं की आशंका को कम करेंगे। इसके साथ प्लेन और मजबूत सड़कों से वाहन चालकों को काफी लाभ मिलेगा।


व्यापार और सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

एनएच-5 और इसके आसपास का इलाका व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र है। बेहतर सड़क व्यवस्था से शोरूम, बाजार और अस्पतालों तक पहुंच आसान होगी। इससे स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी और आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। जिला अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों तक एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी तेज और सुरक्षित हो पाएगी।
विज्ञापन


पर्यावरण पर भी पड़ेगा सकारात्मक असर

ट्रैफिक जाम कम होने से वाहनों का अनावश्यक रुकना घटेगा, जिससे ईंधन की बचत होगी और प्रदूषण भी कम होगा। शोर और धुएं में कमी आने से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

लोगों की सुविधाओं के लिए निगम तेजी से काम कर रहा है। जल्द ही सड़कों को चौड़ा कर दिया जाएगा। - गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें