फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा चलने से शहर की हवा में हुआ सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। तेज हवा की वजह से शहर के प्रदूषण स्तर में सुधार आया है। इससे लोगों को सांस लेने और आंखों में जलन से राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह की शुरुआत से हवा खराब बनी हुई थी। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार बढ़ता जा रहा था। दो दिन पहले तक वायु गुणवत्ता सूचकांक फिर से 300 के पास पहुंच गया था। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 395 दर्ज किया गया था, मगर दो दिन से चल रही तेज हवा के कारण गिरावट देखने को मिली है। पिछले 48 घंटों के दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगभग 105 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार शुक्रवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया, जो पिछले तीन दिनों की तुलना में कुछ कम है।
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार, सेक्टर-16 क्षेत्र में हवा अभी खराब बनी हुई है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 324, सेक्टर-11 क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 274, सेक्टर-30 में 286 और एनआइटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 274 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 194 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि हवा चलने की स्थिति में प्रदूषण का स्तर कम होने लगा है। आने वाले दिनों में हवा चलने का सिलसिला जारी रहा तो प्रदूषण का स्तर और भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों का वायु गुणवत्ता सूचकांक
तारीख एक्यूआई
11 दिसंबर 290
10 दिसंबर 300
9 दिसंबर 395
8 दिसंबर 382
7 दिसंबर 388
6 दिसंबर 392
5 दिसंबर 347
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें