फरीदाबाद। एमडी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने एमडी क्रिकेट अकादमी को तीन विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी को आई एमडी अकादमी ने आठ विकेट पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रशांत ठाकुर ने 64 और सत्यम पराशर ने 45 रन बनाए। स्लेज हैमर के लिए अराध्य और प्रब्दित सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्लेज हैमर ने 34.4 ओवर में सात विकेट पर 232 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। टीम की ओर से दक्ष ने 45 और स्टीव जैकब ने 36 रनों की पारी खेली। एमडी अकादमी के लिए हर्ष रावत और प्रशांत ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। दक्ष को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद