फरीदाबाद। सेक्टर-16 स्थित ग्रैंड कोलंबस स्कूल में शनिवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन अंडर-8 से लेकर 14 तक के मुकाबले खेले गए। देर शाम तक चले मुकाबलों में पहले दिन नतीजे जारी नहीं किए जा सके। आयोजकों ने बताया कि अभी अंडर 15 से लेकर ओपन आयुवर्ग तक के मुकाबले शेष हैं। रविवार को यह पूरे होने के बाद ही सभी मुकाबलों के नतीजे साझा किए जाएंगे। संवाद