फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्केटिंग में 31 पदकों के साथ जिले ने जीती प्रतियोगिता

Tue, 16 Sep 2025 10:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
गुरूग्राम में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन जोनल रोलर स्कैटिंग प्रतियोगिता में फरीदाबाद के ​खिलाड़ियो
विज्ञापन
- 14 स्वर्ण सहित जीते कुल 31 पदक, गुरुग्राम में हुई थी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में संपन्न हुई दूसरी हरियाणा ओपन स्टेट जोनल क्लब स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर फरीदाबाद ने प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता में 500 मीटर रेस, 1000 मीटर रेस और दो और तीन लैप रेस के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने कई पदक हासिल किए। इनमें 14 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक और 5 कांस्य पदक शामिल रहे।

खिलाड़ियों और पदकों कि बात करें तो निवान और सक्षम ने 6 से 8 आयु वर्ष के मुकाबलों में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं शिवांशी और सिद्धार्थ के नाम दो-दो रजत पदक रहे। वाची प्रत्यूष के नाम एक-एक कांस्य रहा। इसके अलावा अंडर 6 में प्रणवी ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। 8-10 से वर्ष के आयुवर्ग में गायू ने स्वर्ण पदक जीते और अद्वित के नाम एक कांस्य पदक रहा। 10 से 12 वर्ष के आयुवर्ग में सियोना ने एक स्वर्ण और रजत पदक हासिल किया। अवनि ने दो रजत पदक हासिल किए जबकि रिहांशी के नाम एक कांस्य रहा। 12 से 15 आयुवर्ग में अबीर के नाम दो स्वर्ण और सतादीप के नाम एक रजत और एक कांस्य पदक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 से 18 वर्ष में दक्ष भाटी ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लक्ष्य के नाम दो रजत पदक रहे। वहीं 18 प्लस आयुवर्ग में भविष्य ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किया। मुकाबलों के बाद कोच प्रदीप भाटी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही जिले के लिए 31 पदकों का आना एक बड़ा पल बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें