फरीदाबाद के गांव चंदावली में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना थाना बल्लभगढ़ क्षेत्र की आईएमटी पुलिस चौकी के अंतर्गत हुई। पुलिस ने मामले में गांव निवासी 28 वर्षीय आरोपी नंदकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता और भाई-बहनों के साथ गांव चंदावली में रहती है। उनका परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है और पिछले करीब दो वर्षों से गांव में रह रहा है। बच्ची अपनी मां, दो बहनों और एक भाई के साथ एक मकान में रहती है।
आरोप है कि गांव चंदावली निवासी नंदकिशोर ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कोसी का रहने वाला है और पिछले करीब 20 वर्षों से गांव चंदावली में रह रहा है। वह मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करता है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए बीके अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।