फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में आए डेंगू के छह नए मामले, 33 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। जिले में डेंगू के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 6 और नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें एक मामला गांव से आया है, वहीं अन्य मामले शहर से आए हैं। इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।
विज्ञापन


जिले में डेंगू के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार जिले में 6 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसमें से एक मामला गांव तिगांव से आया है, वहीं अन्य मामले नहर पार, ओल्ड फरीदाबाद, सेक्टर 23, सेक्टर 3 और आर्य नगर बल्लभगढ़ के थे। इनमें एक 16 साल का बच्चा भी शामिल है। इन सभी मरीजों का उपचार घर पर चल रहा है। इससे पहले शनिवार को भी 7 मामले आए थे। अब आंकड़ा 33 तक पहुंच गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत ने बताया कि कई जगहों पर एंटी लार्वा एक्टिविटी को बढ़ा दिया है। मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रीज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डालें। शरीर को पूरी तरह ढकने वाले कपड़े पहनें। ठहरे पानी में लार्वा नाशक दवा डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें