फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : छह लाख लोगों ने नहीं लगवाया कोरोना बचाव का दूसरा टीका

विज्ञापन
Six lakh people did not get the second vaccine to protect against corona
विज्ञापन
फरीदाबाद। विश्व के कई देशों में कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दहशत मचा रखी है। दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, जापान, इटली समेत अब भारत में भी इसका खतरा बढ़ गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के रोजाना दो से तीन नए मरीज मिल रहे हैं। इसके बावजूद जिले में कोरोनारोधी टीका लगवाने को लेकर अब पहले जैसी उत्सुकता देखने को नहीं मिल रही है। पहले जिन केंद्रों पर शांतिपूर्वक टीकाकरण कराने के लिए पुलिस की तैनाती करनी पड़ती थी। वहां अब सन्नाटा छाया रहता है। आलम यह है कि टीकाकरण टीमें केंद्रों पर मौजूद रहने के बावजूद लोग नहीं पहुंच रहे हैं। इससे जिले में टीकाकरण की स्थिति फिर सुस्त पड़ गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक करीब 5,86,046 लोगों ने कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज नहीं लगवाई। विशेषज्ञों के मुताबिक, ऐसे लोग वैक्सीनेशन कवरेज में बड़ी बाधा बन सकते हैं और इसका असर हर्ड इम्युनिटी पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में 28 नए मामलों की पुष्टि
पिछले एक सप्ताह में कोरोना संक्रमण के 28 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जबकि केवल चार मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया है। इससे यह साफ है कि कोरोना महामारी का खतरा टला नहीं है। बल्कि यह एक बर फिर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। इसके बावजूद लोगों में कोविड टीकाकरण को लेकर जागरुकता नहीं दिख रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गुप्ता के अनुसार जिले में 2712188 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें पहली डोज 1716823, जबकि दूसरी डोज 995365 लोगों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें