फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बॉटनी के छह प्राध्यापकों की नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान (बॉटनी) विषय के प्राध्यापकों की नियुक्ति हो गई है। शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय में कुल छह प्राध्यापकों को नियुक्त किया गया है। बता दें कि यह पद लंबे समय से खाली पड़े थे। अब नई नियुक्तियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वनस्पति विज्ञान विषय में प्राध्यापकों की कमी के कारण कक्षाएं नियमित रूप से नहीं लग पा रही थीं। कई बार अतिथि प्राध्यापकों के सहारे पढ़ाई कराई जा रही थी। प्रयोगात्मक कक्षाएं भी प्रभावित हो रही थीं।

हालांकि, नेहरू महाविद्यालय के अलावा जिले के अन्य महाविद्यालयों में अभी भी कई विषयों के पद खाली पड़े हैं। इन पदों के कारण वहां के छात्रों को अब भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा विभाग से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही अन्य खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नेहरू कॉलेज में ही प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है। अन्य महाविद्यालयों में भी स्टाफ की कमी है। शिक्षा विभाग को समय-समय पर इससे अवगत कराया जाता है।- रितिका गुप्ता, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें