फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड अपग्रेड और लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने और लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले छह आरोपियों को साइबर थाना बल्लभगढ़ ने गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य आरोपी पवन कुमार उत्तम नगर दिल्ली में कॉल सेंटर चलाता था। इसमें उसका भाई व पिता भी साथ देते थे। आरोपियों से 9 मोबाइल,1 सिम कार्ड व 38400 रुपये के अलावा वारदात में प्रयोग 18 मोबाइल व 112 सिम बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आरोपी पवन कुमार, संदीप कुमार उर्फ सोनू, अनिल कुमार, शाहरुख खान दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। आरोपी पीयूष बल्लभगढ़ के गौच्छी का और आरोपी महिला मुस्कान उर्फ फ्लोरा फरीदाबाद की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी पवन कुमार ऑनलाइन से पांच पैसे में प्रति ग्राहक के डाटा को खरीदता था। वह दिल्ली के नजफगढ़ में एक फोन की दुकान पर काम करता था। वहां से क्लब में जाने पर उसकी जान पहचान शाहरुख से हुई। आरोपी पवन की गर्लफ्रेंड फरीदाबाद में थी। जिसके जरिए उसकी मुस्कान और पीयूष से पहचान हुई। साइबर डीसीपी एनआईटी नीतीश अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी का भाई संदीप फोन करके फर्जी बैंक वेबसाइट के जरिए क्रेडिट कार्ड की डिटेल लेकर पेमेंट गेटवे के जरिए ठगी के पैसे बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते थे। मुख्य आरोपी का पिता अनिल निगरानी का काम करता था। आरोपी मुस्कान व पीयूष फर्जी कॉलिंग के लिए सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे। आरोपी शाहरुख खान फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराकर बैंक गेटवे से पैसे निकालने व बैंक खाते में डालने का एप उपलब्ध कराता था। आरोपियों ने कॉल स्पूफिंग के जरिए बैंक कस्टमर केयर के नंबर से फेक कॉल कर एक्सिस बैंक का अधिकारी बनकर बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव के रहने वाले जितेंद्र के साथ 58 हजार की ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित की शिकायत पर थाना साइबर बल्लभगढ़ में 21 अगस्त को केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने दिल्ली के उत्तम नगर में 23 अगस्त को छापा मारा था। इसमें मुख्य आरोपी पवन के पिता अनिल ने अन्य आरोपियों को कॉल सेंटर से भगा दिया था। थाना प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने दोबारा 24 अगस्त को गुप्त तरीके से रेड डाली। इसमें आरोपी पवन व संदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 6 दिन की रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के नाम खुलासा हुआ। जिसमें आरोपी पीयूष और महिला आरोपी मुस्कान को देहरादून के एक होटल से गिरफ्तार कर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी अनिल को दिल्ली के जनकपुरी और आरोपी शाहरुख को दिल्ली के नजफगढ़ से गिरफ्तार कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने पांच पैसे में प्रति ग्राहक में डाटा खरीदा था।
कई राज्यों में बना चुके हैं निशाना
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कई बैंक खातों का साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करते थे। आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कई साइबर फ्रॉड की वारदात को अंजाम दे रखा है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें