फरीदाबाद। पुलिस की अपराध शाखाओं ने 12 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। अपराध शाखा सेक्टर-48 ने डबुआ के विवेक (29) और सैनिक कॉलोनी के पास राजेश (34) को, अपराध शाखा एनआईटी ने नेहरू कॉलोनी निवासी सागर (23) को और अपराध शाखा सेक्टर-85 ने एनआईटी निवासी रवि (20) को गिरफ्तार किया। इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-56 ने सेक्टर-56 निवासी समीर (20) को सेक्टर-24 से और अपराध शाखा डीएलएफ ने सारन निवासी नीरज (43) को बाईपास एनएचपीसी चौक से पकड़ा। पुलिस ने सभी के कब्जे से एक-एक देसी पिस्तौल बरामद की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद