फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे रहते हैं लोग, आने-जाने में होती है परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर कुछ लोग स्टेशन पर मौजूद कुर्सियों पर बैठने के बजाय फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। इसके कारण एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिन यात्रियों के हाथों में बैग व कुछ अन्य सामान होता है उनके लिए मुश्किल और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


सीढ़ियों से प्लेटफॉर्म पार कर रहे यात्रियों ने बताया कि यह आम समस्या बन गई है। पवन नाम के एक यात्री ने बताया कि वह रोजाना सोनीपत से फरीदाबाद आते-जाते हैं। उन्होंने रोजाना ही इस समस्या से जूझना पड़ता है। सीढ़ियों के दोनों ओर लोग बैठे रहते हैं, जिससे अन्य यात्रियों को निकलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें