फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: भैया दूज पर बहनों को नहीं मिलेगी मुफ्त बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली, गुरुग्राम, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ रूट पर बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भैया दूज पर इस बार बहनों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं मिलेगी। भैया दूज से एक दिन पहले 9 नवंबर को रोडवेज डिपो प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा बसें अलीगढ़ और आगरा के लिए चलाई जाएंगी। वहीं, दिल्ली और गुरुग्राम रूट पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

10 नवंबर को भैया दूज है। इसके मद्देनजर रोडवेज की ओर से 9 नवंबर की शाम से ही यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। ड्यूटी इंचार्ज जगदीश ने बताया कि प्रमुख रूटों पर यात्रियों की संख्या के अनुसार बसें भेजी जाएंगी। इसके लिए कोई निर्धारित समय सारणी नहीं होगी। बस के यात्रियों से भरने के बाद उसे रवाना कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन



60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को आधा किराया
इस बार भैया दूज पर महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, रोडवेज में पहले से लागू किराये में छूट के नियम जारी रहेंगे। इसके तहत पांच साल तक के बच्चों का सफर निशुल्क रहेगा, जबकि 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को टिकट में 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। अन्य महिलाओं को सामान्य किराया देना होगा।
विज्ञापन


बिना टिकट सफर करने वालों पर रहेगी नजर
त्योहार के दौरान बसों में टिकट जांच के लिए विशेष चेकिंग दस्ता भी तैनात किया जाएगा। यह दस्ता बसों में यात्रियों के टिकट की जांच करेगा। बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर संबंधित यात्री से निर्धारित जुर्माने के तहत किराये का 10 गुना वसूला जाएगा। चेकिंग टीम जिले के अलावा दूसरे जिलों और राज्यों में भी बसों की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें