संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना सूरजकुंड इलाके के गांव अनंगपुर में एक महिला ने अपने दो देवरों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है देवरों ने उसके पति को शराब के नशे में धुत्त कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ संबंध बनाए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शादी के बाद से ही उसके देवर उसके साथ गलत व्यवहार करते हैं। विरोध करने पर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी भी देते हैं। आरोप है कुछ दिन पहले आरोपियों ने पीड़िता के पति को शराब पिलाकर नशे में धुत्त कर दिया। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर पीड़िता के कमरे में आ गए और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।