फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद बनी देवरानी: दो बहनों पर पेट्रोल फेंककर जलाया, एक की मौत; पिंकी बोली- पति की बाइक से रोज चुराती थी तेल

Sun, 05 Apr 2026 06:50 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

देवरानी पिंकी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह कई दिन से इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रही थी। वह रोजाना थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल पति की बाइक में से निकालकर बोतल में भर लेती थी। जिसके बाद 3 अप्रैल की शाम को इस घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
देवरानी ने दो बहनों को जलाया, एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित डबुआ कॉलोनी में पारिवारिक रंजिश के चलते दो सगी बहनों पर पेट्रोल डालकर देवरानी द्वारा आग लगाने के मामले में छोटी बहन सीमा की उपचार के दौरान शनिवार की रात मौत हो गई। 

विज्ञापन

रोज थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल निकालती थी
वहीं आरोपी देवरानी पिंकी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह कई दिन से इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयारी कर रही थी। वह रोजाना थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल पति की बाइक में से निकालकर बोतल में भर लेती थी। जिसके बाद 3 अप्रैल की शाम को इस घटना को अंजाम दिया। हादसे में झुलसी बड़ी बहन मीना की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामले में शिकायत भरतपुर राजस्थान निवासी मीना ने पुलिस को दी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी देवरानी पिंकी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मिलजुल कर रहती थीं दोनों बहनें
मीना ने बताया कि उनके पति देविन्द्र पाल चार भाई हैं। सबसे बड़े उनके पति है। उनसे छोटे देवेश, उसके बाद गजपाल सिंह और सबसे छोटे वेद बीर हैं। उनकी सगी छोटी बहन सीमा की शादी उनके देवर देवेश के साथ हुई थी। उनके पति व देवर देवेश दोनों गाड़ी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके दो बच्चे हैं। वहीं उनकी छोटी बहन के तीन बच्चे हैं। वह दोनों एक ही मकान में ऊपर नीचे रहती हैं। वहीं उनके देवर वेद बीर अपनी पत्नी पिंकी व बच्चों के साथ 27 फीट रोड नजदीक डबुआ चौक पर रहते हैं। उनके देवर वेद किसी कंपनी में काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि वह दोनों बहने अपने मकान में मिलजुल कर रहती थीं।
विज्ञापन

बाल्टी में लाई पेट्रोल
इस बात की रंजिश रखते हुए 3 अप्रैल को उनकी देवरानी पिंकी उनके घर पर आई और अपने साथ एक थैला लेकर आई। इस दौरान दोनों बहनों ने पिंकी के लिए चाय व खाने के लिए कुछ बनाया। खाना खाने के दौरान आरोपी देवरानी पिंकी कई बार शौचालय गई और अपने साथ वह बैग भी ले गई। शाम को करीब 5 बजे दोनों बहनें छत पर खड़े होकर बात कर रही थीं। उस समय पिंकी शौचालय गई हुई थी। कुछ समय के बाद जब पिंकी वापस आई, तो उसके हाथ में एक बाल्टी थी और उस बाल्टी में वह पेट्रोल डालकर लाई थी। पिंकी ने अचानक से दोनों बहनों के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और उसके बाद माचिस से आग लगा दी। दोनों बहनें जली हुई हालत में छत से नीचे आईं। इस दौरान शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले मोहित, महेश, मेवालाल, तोताराम, आशा, कुसुम, सीमा व अन्य ने आग बुझाने में काफी मदद की और इस घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें