फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाली-गलौज का विरोध करने पर ननद-भाभी पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ कॉलोनी में नाबालिग सहित परिवार पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हो रही गाली-गलौज का विरोध करना पड़ोसी ननद-भाभी को भारी पड़ गया। आरोप है कि नाराज एक नाबालिग किशोर ने चाकू से हमला कर दोनों महिलाओं को घायल कर दिया। घायलों का बीके अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार घायल महिलाओं की पहचान कविता और उसकी ननद रितू के रूप में हुई है। बताया गया है कि 28 मई को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आपस में झगड़ा करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। इस पर रितू और कविता ने विरोध जताया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पड़ोस में रहने वाला एक नाबालिग घर से चाकू लेकर आया और दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गईं। आरोप यह भी है कि किशोर के परिवार के अन्य लोगों ने भी महिलाओं के साथ मारपीट की। घटना के समय महिला का पति गांव गया हुआ था, जबकि ससुर काम पर गए थे। सूचना मिलने पर डबुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें