फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्वामी प्रभुपाद की महिमा का गुणगान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित इस्कॉन मंदिर में स्वामी प्रभुपाद का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भक्तों ने प्रभुपाद की महिमा का गुणगान किया और कृष्ण भावनामृत के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन


मंदिर अध्यक्ष गोपीश्वर दास ने कहा कि स्वामी प्रभुपाद ने अपना पूरा जीवन भगवान श्रीकृष्ण की सेवा और मानव समाज के कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने हरे कृष्ण महामंत्र और भगवद्भक्ति के संदेश को भारत तक सीमित न रखते हुए दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचाया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें