फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राचीन हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और छत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से सोमवार की रात चांदी का मुकुट और छत्र चोरी होने का मामला सामने आया है। मंदिर प्रबंधन के अनुसार चोरी हुए मुकुट और छत्र की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रबंधन के मुताबिक घटना देर रात करीब 2:30 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक चेहरे को कपड़े से ढककर मंदिर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। उसने पहले भगवान का चांदी का भारी छत्र और उसके बाद मुकुट उतारा और बाहर निकलने लगा। इस दौरान छत्र का वजन अधिक होने के कारण वह एक बार गिर भी पड़ा, लेकिन कुछ ही क्षण बाद उठकर सामान लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


घटना का वीडियो सामने सामने आने के बाद कई सवाल भी उठ रहे हैं। फुटेज में चोरी के दौरान मंदिर का घंटा बजने की आवाज सुनाई देती है। इसके बावजूद किसी को घटना की जानकारी क्यों नहीं मिली और उस समय मंदिर परिसर में कोई मौजूद था या नहीं, पुलिस इन पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसीपी रवि कुंडिया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर और आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें