फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बाजारों में पसरा सन्नाटा, कारोबार पर सीधा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में खाली सड़कें और ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे दुकानदार
विज्ञापन

फरीदाबाद। भीषण गर्मी ने शहर के बाजारों की रफ्तार को भी प्रभावित करना शुरु कर दिया है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी और तेज लू के कारण दोपहर के समय एनआईटी एक समेत कई प्रमुख बाजारों में सन्नाटा देखने को मिल रहा है। जहां आम दिनों में भीड़, चहल-पहल और खरीदारी का माहौल रहता था, वहां अब खाली सड़कें और ग्राहकों का इंतजार करते दुकानदार नजर आ रहे हैं।

दुकानदारों ने इस समय बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 40 से 50 प्रतिशत तक ग्राहकों की कमी दर्ज की जा रही है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोग केवल आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं, जिसका सीधा असर बाजारों के कारोबार पर पड़ रहा है।रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों का कहना है कि लगातार घटती बिक्री ने उनकी रोजमर्रा की कमाई को भी प्रभावित किया है। कई दुकानदारों ने बताया कि दोपहर के समय तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि ग्राहकों का इंतजार ही करना पड़ता है
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी के कारण लोग सुबह और शाम के समय भी सीमित रूप से ही बाजारों का रुख कर रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को गर्म हवा और लू के थपेड़ों का सबसे ज्यादा सामना करना पड़ रहा है, जिससे सड़क पर आवाजाही भी कम हो गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। फिलहाल सभी को मौसम में बदलाव का इंतजार है, ताकि बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट सके और कारोबार सामान्य पटरी पर आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें