फरीदाबाद। हैबिटेट-78 सोसाइटी में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के चुनाव में श्वेतांक कुमार ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। उनकी जीत की घोषणा होते ही सोसाइटी में समर्थकों और निवासियों ने बधाइयां दी। टावर ए-4 में रविवार को उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों और सोसाइटी के लोग मौजूद रहे और उनका उत्साह बढ़ाते रहे। श्वेतांक ने अपनी जीत का श्रेय सोसाइटी के निवासियों को दिया और उनका आभार व्यक्त किया। ब्यूरो