फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माणाधीन इमारत की सटरिंग गिरी, पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन


फरीदाबाद। शुक्रवार को तेज बारिश और आंधी के चलते ग्रीन फील्ड कॉलोनी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की सटरिंग गिर गई। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ, जब मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सटरिंग गिरने से पांच गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत यह रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति इन गाड़ियों में मौजूद नहीं था और ना ही कोई राहगीर आसपास से गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि निर्माण साइट पर पर्याप्त एहतियात नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने जानकारी दी कि फिलहाल इस संबंध में कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें