फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रेफ की सोसाइटियों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद की सोसाइटियों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। विधायक राजेश नागर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर आयोजित कई समारोहों में भागीदारी की और लोगों को बधाई दी। नागर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र सर्व समाज को मानवता के रंगों के बारे में सिखाता है। उनके चरित्र को आज भी चरितार्थ किए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

सेक्टर 37 स्थित इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में भी विधायक शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का चरित्र हमें हमारे जैसा दिखाई देता है। श्रीकृष्ण ने जीवन में गीत संगीत को महत्व दिया और आज भी उनके नाम से रास नृत्य को दुनियाभर में महारास का स्थान दिया जाता है। विधायक ने तिगांव में श्रीकृष्ण की झांकियों को हरी झंडी दिखाई, सेक्टर 84 के हनुमान मंदिर, पुरी प्राणायाम सोसाइटी, सेक्टर 84 के ही बीपीटीपी इलीट फ्लोर, प्राचीन हनुमान हिंदू मंदिर, सेक्टर 12, सेक्टर 30 श्री शिव मंदिर, सेहतपुर श्याम कॉलोनी के श्री सनातन धर्म राधा कृष्ण मंदिर, सेक्टर 89 स्थित पुरी अमन विलास, सेक्टर 82 फ्लोरिडा सोसाइटी के शक्ति स्थल, गांव मवई के मंदिर, नवादा के श्रीजी बंसी वाला धाम कदम खंडी वन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोहों में भागीदारी की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें