फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नकली पुलिसकर्मी बनकर धौंस दिखाना पड़ा भारी, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बड़खल चौक पर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे एक फर्जी पुलिसवाले को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान एक कार को जब ट्रैफिक पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक ने खुद को गुरुग्राम के सूरजकुंड थाने में तैनात एएसआई बताकर रौब झाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

कार पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर भी लगा हुआ था। जब ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने उससे पहचान पत्र मांगा, तो उसने सिपाही प्रदीप के नाम का आईकार्ड दिखाया। पद और आईकार्ड में अंतर देख पुलिस को शक हुआ और जब उस कार्ड की छानबीन की गई तो पता चला कि असली सिपाही प्रदीप फिलहाल गुरुग्राम की ग्वालपहाड़ी चौकी में तैनात है और उसका कार्ड उसके पास ही है। पुलिस ने जब कार चालक से सख्ती से पूछताछ की तो उसकी पहचान अखीर गांव के रहने वाले दीपक के रूप में हुई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दीपक ने शराब पी रखी थी और मशीन से जांच करने पर इसकी पुष्टि भी हो गई। सेक्टर 19 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के पास से मिला फर्जी आईकार्ड, कार और एल्कोहल सैन्सर रशीद को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी और पुलिस की गलत पहचान बताने समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें