फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सही से बाइक चलाने को बोला तो चला दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
बालाजी कॉलेज रोड पर हुई घटनाा, पिस्टल और बाइक छोड़कर भागे आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में बालाजी कॉलेज रोड पर रोडरेज की घटना में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार युवक के ऊपर पिस्टल से गोली चला दी। गोली युवक के चेहरे को छूकर निकल गई। पीड़ित युवक ने आरोपी युवक को सही तरीके से बाइक चलाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गोली चलाने के बाद आरोपी युवक बाइक और पिस्टल को मौके पर छोड़ युवती के साथ भाग गया। थाना आदर्श नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बल्लभगढ़ के रहने वाले विवेक ने बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े 10 बजे घर से कंपनी में जा रहा था। बालाजी कॉलेज रोड पर उनके आगे बाइक पर एक युवक और युवती चल रहे थे। युवक बाइक को गलत तरीके से चला रहा था। जब उसने युवक को बाइक को सही तरीके से चलाने के लिए बोला, तो उसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। उसने बताया कि युवक और युवती दोनों ही उससे झगड़ा करने लगे। युवक ने बैग से पिस्टल निकालकर उसके ऊपर तान दी। विवेक ने बताया कि उसने युवक से पिस्टल छीनने की कोशिश की। इसी दौरान गोली चली और उसके चेहरे को छूते हुए निकल गई। उसके बाद दूसरी गोली चलाने से पहले ही उसने पिस्टल को छीन लिया। जिसके बाद दोनों युवक-युवती मौके से भाग गए।
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद युवक व युवती बैग और पिस्टल सहित बाइक को छोड़कर भाग गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्टल व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। गोली चलाकर भागे हुए दोनों युवक-युवती की पुलिस तलाश कर रही है। दोनों का सीसीटीवी भी सामने आया है। जल्द ही दोनों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें