फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल में दवाओं की किल्लत, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को मजबूरी में निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदनी पड़ रहीं हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक बीके अस्पताल में दवाओं की कमी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के औषधालय में खांसी का सिरप, गैस की दवा, एलर्जी के लिए इस्तेमाल होने वाली ट्यूब, कान में डालने वाली ड्रॉप समेत कई जरूरी दवाएं उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

मरीजों के अनुसार अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहले पर्ची काउंटर पर कतार में लगना पड़ता है। इसके बाद ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टर की सलाह और पर्ची लेकर जब मरीज औषधालय पहुंचते हैं तो वहां कई दवाएं नहीं मिलने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। कुछ मरीजों को मजबूरी में निजी मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


मरीजों का कहना है कि बीके अस्पताल में बड़ी संख्या में गरीब और जरूरतमंद लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जरूरी दवाएं नहीं मिलने से उन्हें निजी मेडिकल स्टोर पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द सभी जरूरी दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

-

मरीजों से बातचीत



पर्ची बनवाने और डॉक्टर को दिखाने में काफी समय लग गया। तीन घंटे इंतजार करने के बाद केवल दो ही दवाई मिलीं। शुगर और दाद की दवाई नहीं मिली। - राधा, एसजीएम नगर



डॉक्टर ने गैस की दवा लिखी थी, लेकिन औषधालय में उपलब्ध नहीं थी। अब निजी मेडिकल स्टोर से दवा खरीदनी पड़ेगी। इससे अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा है। - जोया, डबुआ कॉलोनी



मैं इतनी दूर से दवा लेने के लिए आया। मेरे हाथ में फ्रैक्चर हैं। लेकिन यहां आने के बाद औषधालय से आधी दवाई मिली। कुछ दवाई बाहर से खरीदने को कहा है। - कमल देव, सेक्टर- 29

-

कान की ड्रॉप लेने के लिए अस्पताल आया था, लेकिन नहीं मिली। जब भी दवा लेने आता हूं, कभी भी पूरी दवा नहीं मिली है। प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार करने की आवश्यकता है। - राज, इंद्रा नगर
विज्ञापन




वर्जन

इस बारे में जानकारी नहीं है। कुछ दवाइयां आना बाकी हैं। दवाई आने के बाद मरीजों को परेशानी नहीं होगी। - डॉ. विकास गोयल, कार्यकारी प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें