फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में दूर होगी दवाइयों की कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन ने 1.2 करोड़ रुपये की दवाइयों की खरीद प्रक्रिया शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव छांयसा स्थित अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को जल्द ही दवाइयों की कमी से राहत मिलने वाली है। अस्पताल प्रशासन ने दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए करीब 1 करोड़ 2 लाख रुपये की दवाइयों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा 9 से 10 लाख रुपये की दवाइयों का ऑर्डर पहले ही दिया जा चुका है, जिनमें से कुछ दवाएं अस्पताल पहुंच भी गई हैं।

अस्पताल में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। पिछले कुछ समय से कई आवश्यक दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ रही थीं।जिससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा था।
विज्ञापन


अस्पताल के निर्देशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि वर्तमान में ओपीडी फार्मेसी में लगभग 60 प्रकार की आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं। जो सामान्य रूप से डॉक्टरों द्वारा मरीजों को लिखी जाती हैं। वहीं 197 प्रकार की अन्य दवाइयों का ऑर्डर हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से प्रक्रिया में है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए पहले से बंद कुछ लैब टेस्ट भी दोबारा शुरू कर दिए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि दवाइयों की कमी को जल्द पूरी तरह दूर कर लिया जाएगा, जिससे मरीजों को उपचार के साथ-साथ सभी आवश्यक दवाएं भी अस्पताल से ही उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें