फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में पानी नहीं आने से पेयजल की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर को पानी सप्लाई करने वाली रेनीवेल लाइन नंबर छह क्षतिग्रस्त होने से दो दर्जन से अधिक क्षेत्रों में रविवार को पानी का संकट पैदा हो गया। नलों में पानी न आने से पेयजल की किल्लत से जूझे। सुबह से ही लोग पानी की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। ज्यादातर लोगों को निजी खरीद पर टैंकरों से पानी खरीद कर पीना पड़ा। वहीं दूसरी ओर पानी की समस्या से जूझ रहे सेक्टर-21सी निवासी ने शनिवार रात एशियन चौक जाम कर दिया ।
विज्ञापन

मौके पर नगर निगम एसडीओ और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। समस्या के समाधान के आश्वासन पर लोग शांत हुए। हालांकि नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जिन इलाकों में पेयजल की समस्या है वहां के लोग निगम के जेई, एसडीओ व कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर पानी मंगा सकते हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद में बारिश के पानी की निकासी के लिए (नाले) ड्रेनेज लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जेसीबी से खुदाई की जा रही है।
शनिवार को खुदाई के दौरान पास से गुजर रही रेनीवेल की लाइन का करीब 22 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस लाइन से एनआईटी और बड़खल विधानसभा के करीब दो दर्जन से अधिक इलाके जुड़े हुए हैं। इनमें एनआईटी एक नंबर, दो, तीन, चार, पांच डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, सारन, जवाहर कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी, गांधी कॉलोनी, सेक्टर-14, 15, 16, 16ए, 19, 21, 21बी, 21सी, सेक्टर 29, 30, 31, 21ए,बी, सी, डी, सेक्टर 46, 48 आदि क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इन क्षेत्रों में सात से आठ लाख लोग निवास करते हैं। पानी की ये स्थिति तीन दिन और रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शहरवासियों को चाहिए 240 एमएलडी पानी
नगर निगम रिकॉर्ड के अनुसार शहरवासियों को 240 एमएलडी पेयजल की जरूरत है। इसकी एवज में निगम की ओर से 225 एमएलडी पानी की ही आपूर्ति की व्यवस्था है। एक एमएलडी में दस लाख लीटर पानी होता है। एनआईटी को 125, ओल्ड फरीदाबाद को 65 और बल्लभगढ़ जोन में 50 एमएलडी पानी की जरूरत है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में 1411 ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इनके अलावा रेनीवेल से भी अधिकांश क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा रही है। नगर निगम अधीक्षण अभियंता रवि शर्मा ने बताया कि रेनीवेल लाइन नंबर छह के क्षतिग्रस्त होने से एनआईटी और बड़खल के दो दर्जन इलाकों में करीब 40 एमएलडी पानी की सप्लाई नहीं हो सकती है। इस कारण ओवरहेड टैंक में पानी नहीं पहुंच पाया। नलों में पानी न आने से घरों में दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। ऐसे में लोगों को प्राइवेट टैंकर से एक हजार से 12 सौ रुपये में टैंकर का पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा।
सरकारी टैंकर नहीं पहुंचे
सेक्टर-23 संजय कॉलोनी निवासी दीपक, जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज, पर्वतिया कॉलोनी निवासी अंकुर कपूर और सेक्टर-49 स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि नगर निगम के सरकारी टैंकर के लिए एसडीओ और जेई से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सुबह टैंकर दूसरे इलाकों में गए हुए हैं। वहां से आने के बाद ही उनके यहां भेजा जा सकता है। शाम तक टैंकर का इंतजार करते हैं। मजबूरी वश प्राइवेट टैंकर मंगाकर काम चलाना पड़ा।
रेनीवेल का क्षतिग्रस्त हुआ पाइप स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए नोएडा की एक कंपनी को ठेका देकर विशेष तौर पर इसे बनवाया जा रहा है। सोमवार को कंपनी से पाइप मिलेगा। इसके बाद दो दिन में पाइप को लगाकर और जांच के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी। प्रयास उससे पहले लोगों को पानी पहुंचाने का रहेगा।
विज्ञापन

- रामजी लाल, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें