फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तय स्थानों पर नहीं दिखी दुकानें, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तय स्थानों पर नहीं दिखी दुकानें, लोग रहे परेशान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन की ओर से 23 स्थानों पर पटाखा बेचने की अनुमति जारी की गई थी। जिसके बाद प्रशासन की सख्ती को देखते हुए कई स्थानों पर दुकानें ही नहीं लगी। इसके चलते सेक्टर 29, सेक्टर पांच व गऊशाला मैदान शामिल है। जहां पर लोग दिन में आते रहे मगर दुकानदारों के न आने के कारण लोगों वापस करना पड़ा।
पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो ग्रीन पटाखे में इतनी मार्जिन नहीं है कि दुकान लगाई जाए। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से लाइसेंस जारी होने में देर हुई अगर समय पर इसे जारी किया जाता तो शायद लोग दुकान लगाते। हांलाकि प्रशासन की ओर से पत्र फायर विभाग और स्थानीय पुलिस को जारी किया था। दुकान न लगने के कारण वहां पर पुलिस बल व दमकल की भी तैनाती नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन





नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र में बिक्री के लिए निर्धारित स्थान

● बादशाहपुर में वाटिका चौक के पास मैदान
● सेक्टर-9 का ओपन ग्राउंड
● बाबूपुर गांव का स्टेडियम

● सेक्टर-5 का एचएसवीपी ग्राउंड
● महावीर चौक के पास गौशाला ग्राउंड

● सेक्टर-29 का लेजर वैली ग्राउंड
नगर निगम मानेसर क्षेत्र में निर्धारित स्थान
● आईएमटी मानेसर के सेक्टर-2 में तहसील के सामने

● गढ़ी हरसरू में पावर हाउस के पास
*ब्लॉक गुरुग्राम (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान*
● गांव चंदू का कम्युनिटी सेंटर

● गांव बाघनकी का कम्युनिटी सेंटर
*ब्लॉक सोहना (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान*
● गांव संचौली में टोल टैक्स के पास ग्राम पंचायत की जमीन

● निमोठ रोड के पास ग्राम पंचायत की जमीन
● गांव घामड़ोज में अंडरपास के सामने सड़क पर ग्राम पंचायत की जमीन

ब्लॉक पटौदी (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान

● भोरा कलां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का खेल मैदान
ब्लॉक फर्रुखनगर (ग्रामीण) में निर्धारित स्थान
● गांव हाजीपुर का खेल मैदान

● गांव ताजनगर की मंसाराम वाटिका
● गांव कालियावास में सुल्तानपुर रोड स्थित व्यायामशाला

नगर परिषद सोहना क्षेत्र में निर्धारित स्थान

● सोहना स्थित देवी लाल स्टेडियम
नगर परिषद पटौदी-मंडी क्षेत्र में निर्धारित स्थान
● पटौदी का रामलीला मैदान

● हेली मंडी में पीली धर्मशाला के सामने एमएलए स्कूल का मैदान
● पटौदी की नई अनाज मंडी (मार्केट कमेटी की अनुमति के अधीन)

नगर पालिका फर्रुखनगर क्षेत्र में निर्धारित स्थान

● फर्रुखनगर में झज्जर रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर के पास
● फर्रुखनगर में फाजिलपुर मोड़

वर्जन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ग्रीन पटाखों को 23 स्थानों पर बेचने के लाइसेंस दिए गए थे। अदालत की ओर से तय मानक पूरा हो इसके लिए अलग-अलग निगरानी कमेटी भी बनाई गई थी। जहां पर भी मानक के विपरीत पटाखे मिले वहां पर छापेमारी कर 41 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। - उत्तम सिंह, उपायुक्त गुरुग्राम।

..............मयंक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें